BA Semester-5 Paper-2 Fine Arts - Hindi book by - Saral Prshnottar Group - बीए सेमेस्टर-5 पेपर-2 चित्रकला - भारतीय वास्तुकला का इतिहास-II - सरल प्रश्नोत्तर समूह
लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-5 पेपर-2 चित्रकला - भारतीय वास्तुकला का इतिहास-II

बीए सेमेस्टर-5 पेपर-2 चित्रकला - भारतीय वास्तुकला का इतिहास-II

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2804
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीए सेमेस्टर-5 पेपर-2 चित्रकला - भारतीय वास्तुकला का इतिहास-II - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- अकबरकालीन वास्तुकला के विषय में आप क्या जानते है?

सम्बन्धित लघु उत्तरीय प्रश्न
1. अकबरकालीन प्रमुख इमारतें कौन-सी हैं?
2. अकबर के अनुसार कला क्या है? वे कला को क्या मानते थे?

उत्तर-

विभिन्न कलात्मक रूचियों के साथ-साथ जैसा कि यह भी सर्वविदित है मुगल काल में बहुत सुन्दर एवं कलात्मक वास्तु की भी रचना करवायी गयी।

इस सन्दर्भ में अकबर ने भी बहुत ही भव्य एवं वैभव पूर्ण भवनों तथा महलों का निर्माण कराया जिन्हें भित्तिचित्रों से सुसज्जित कराया। अकबर ने आगरा से 23 मील दूर फतेहपुर सीकरी का निर्माण कराया और साथ ही साथ वहाँ भवन, मस्जिद, पाठशाला तालाब पुस्तकालय आदि की भी सुविधाएँ दी।

यहाँ के वास्तु तथा उद्यानों का सौंदर्य मन्त्र मुग्ध कर देता है। अबुल फजल के एक विवरण के अनुसार फतेहपुर सीकरी के भवन में कार्य करने हेतु अकबर ने सौ से भी अधिक शिल्पियों को नियुक्त किया जिनके उत्कृष्ट कार्यों का प्रमाण हमें आज भी फतेहपुर सीकरी के वास्तु एवं कलाकृतियों से मिल जाता है।

भवन निर्माण के इस कार्य को कुछ कलाकारों ने अपने चित्रों में करते हुए भी दर्शाया है जिसका उदाहरण 'कन्स्ट्रक्शन ऑफ फतेहपुर सीकरी' तथा 'अकबर सुपरवाइजिंग द कनस्ट्रक्शन ऑफ आगरा फोर्ट' आदि चित्र हैं।

इन चित्रों में शिल्पी भवन निर्माण रचना में संलग्न हैं। वैसे तो भारत में मुगल साम्राज्य से पूर्व भी बहुत से भव्य एवं महत्वपूर्ण भवनों का निर्माण हुआ परन्तु अकबर ने वास्तु निर्माण की प्रचलित परम्परा को नए आयाम के साथ प्रस्तुत किया।

भवन निर्माण रचना में नए-नए तत्वों का समावेश हुआ। इनके समय का वास्तु प्राकृतिक सौदर्य के साथ सामंजस्य उत्पन्न कर एक प्रकार का काव्यात्मक सौंदर्य प्रस्तुत करता है।

उस समय जो इमारते बनी उनमें जल प्रपात फाउन्टेन उद्यान पत्थरों के बीच-बीच में रास्ते जलाशय आदि की परिकल्पना कर कलाकारों ने सौंदर्यमय संसार की रचना की है। इस प्रकार चित्रकला के साथ-साथ वास्तु जैसी सूक्ष्य कला में पत्थरों के माध्यम से भावों की सूक्ष्म- अभिव्यंजना मुगल काल की चरम उपलब्धि है।

भले ही वह फतेहपुर सीकरी की इमारतें हो या आगरा को फतेहपुर सीकरी में प्रमुख इमारतें तुर्की सुल्ताना का महल, पंचमहल, जामा मस्जिद, दीवान-ए-खास राजा बीरबल का महल, सलीम चिश्ती का मकबरा आदि।

तुर्की सुल्ताना महल की लाल सैंड स्टोन की नक्काशी, दीवाने खास में कमल के फूल का आभास देते स्तम्भों का संयोजन बीरबल के महल में चित्रित बेलबूटों के अलंकृत डिजाइन आदि सभी में सम्राट की परिष्कृत रूचि एवं कलाकार की उन्मुक्त कल्पनाशीलता के प्रत्यक्ष दर्शन होते हैं।

साथ ही अलंकृत छज्जे, मीनारें, बुर्ज जालीदार खिड़कियाँ, नक्काशीदार स्तम्भ आदि की सुन्दर अभिव्यंजना को भी नहीं नकारा जा सकता। इसके अतिरिक्त कुछ भारतीय अभिप्रायों जैसे पद्म, स्वास्तिक, हंस, चक्र आदि का भी यहाँ समावेश किया गया है।

अकबर काल की सभी कलाकृतियों को देखकर निश्चित रूप से कहा जा सकता है कि वह प्रत्येक कला चाहे वह चित्र हो या वास्तु में अपूर्व रूचि रखते थे। वह उन व्यक्तियों से घृणा करते थें जो कला से घृणा करते थे।

अकबर के स्वयं के शब्दों में बहुत से व्यक्ति हैं जो चित्रकला से घृणा करते हैं परन्तु ऐसे व्यक्ति मेरे स्नेह भाजन नहीं। धार्मिक नियमों के अन्धविश्वासी चित्रकला के घातक शत्रु हैं परन्तु अब उनके नेत्र सत्य का अनुभव करते है।

...पीछे | आगे....

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. प्रश्न- पाल शैली पर एक निबन्धात्मक लेख लिखिए।
  2. प्रश्न- पाल शैली के मूर्तिकला, चित्रकला तथा स्थापत्य कला के बारे में आप क्या जानते है?
  3. प्रश्न- पाल शैली की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालिए।
  4. प्रश्न- पाल शैली के चित्रों की विशेषताएँ लिखिए।
  5. प्रश्न- अपभ्रंश चित्रकला के नामकरण तथा शैली की पूर्ण विवेचना कीजिए।
  6. प्रश्न- पाल चित्र-शैली को संक्षेप में लिखिए।
  7. प्रश्न- बीकानेर स्कूल के बारे में आप क्या जानते हैं?
  8. प्रश्न- बीकानेर चित्रकला शैली किससे संबंधित है?
  9. प्रश्न- बूँदी शैली के चित्रों की विशेषताओं की सचित्र व्याख्या कीजिए।
  10. प्रश्न- राजपूत चित्र - शैली पर अपने विचार प्रकट कीजिए।
  11. प्रश्न- बूँदी कोटा स्कूल ऑफ मिनिएचर पेंटिंग क्या है?
  12. प्रश्न- बूँदी शैली के चित्रों की विशेषताएँ लिखिये।
  13. प्रश्न- बूँदी कला पर टिप्पणी लिखिए।
  14. प्रश्न- बूँदी कला का परिचय दीजिए।
  15. प्रश्न- राजस्थानी शैली के विकास क्रम की चर्चा कीजिए।
  16. प्रश्न- राजस्थानी शैली की विषयवस्तु क्या थी?
  17. प्रश्न- राजस्थानी शैली के चित्रों की विशेषताएँ क्या थीं?
  18. प्रश्न- राजस्थानी शैली के प्रमुख बिंदु एवं केन्द्र कौन-से हैं ?
  19. प्रश्न- राजस्थानी उपशैलियाँ कौन-सी हैं ?
  20. प्रश्न- किशनगढ़ शैली पर निबन्धात्मक लेख लिखिए।
  21. प्रश्न- किशनगढ़ शैली के विकास एवं पृष्ठ भूमि के विषय में आप क्या जानते हैं?
  22. प्रश्न- 16वीं से 17वीं सदी के चित्रों में किस शैली का प्रभाव था ?
  23. प्रश्न- जयपुर शैली की विषय-वस्तु बतलाइए।
  24. प्रश्न- मेवाड़ चित्र शैली के उद्भव एवं विकास पर प्रकाश डालिए।
  25. प्रश्न- किशनगढ़ चित्रकला का परिचय दीजिए।
  26. प्रश्न- किशनगढ़ शैली की विशेषताएँ संक्षेप में लिखिए।
  27. प्रश्न- मेवाड़ स्कूल ऑफ पेंटिंग पर एक लेख लिखिए।
  28. प्रश्न- मेवाड़ शैली के प्रसिद्ध चित्र कौन से हैं?
  29. प्रश्न- मेवाड़ी चित्रों का मुख्य विषय क्या था?
  30. प्रश्न- मेवाड़ चित्र शैली की विशेषताओं पर प्रकाश डालिए ।
  31. प्रश्न- मेवाड़ एवं मारवाड़ शैली के मुख्य चित्र कौन-से है?
  32. प्रश्न- अकबर के शासनकाल में चित्रकारी तथा कला की क्या दशा थी?
  33. प्रश्न- जहाँगीर प्रकृति प्रेमी था' इस कथन को सिद्ध करते हुए उत्तर दीजिए।
  34. प्रश्न- शाहजहाँकालीन कला के चित्र मुख्यतः किस प्रकार के थे?
  35. प्रश्न- शाहजहाँ के चित्रों को पाश्चात्य प्रभाव ने किस प्रकार प्रभावित किया?
  36. प्रश्न- जहाँगीर की चित्रकला शैली की विशेषताएँ लिखिए।
  37. प्रश्न- शाहजहाँ कालीन चित्रकला मुगल शैली पर प्रकाश डालिए।
  38. प्रश्न- अकबरकालीन वास्तुकला के विषय में आप क्या जानते है?
  39. प्रश्न- जहाँगीर के चित्रों पर पड़ने वाले पाश्चात्य प्रभाव की चर्चा कीजिए ।
  40. प्रश्न- मुगल शैली के विकास पर एक टिप्पणी लिखिए।
  41. प्रश्न- अकबर और उसकी चित्रकला के बारे में आप क्या जानते हैं?
  42. प्रश्न- मुगल चित्रकला शैली के सम्बन्ध में संक्षेप में लिखिए।
  43. प्रश्न- जहाँगीर कालीन चित्रों को विशेषताएं बतलाइए।
  44. प्रश्न- अकबरकालीन मुगल शैली की विशेषताएँ क्या थीं?
  45. प्रश्न- बहसोली चित्रों की मुख्य विषय-वस्तु क्या थी?
  46. प्रश्न- बसोहली शैली का विस्तार पूर्वक वर्णन कीजिए।
  47. प्रश्न- काँगड़ा की चित्र शैली के बारे में क्या जानते हो? इसकी विषय-वस्तु पर प्रकाश डालिए।
  48. प्रश्न- काँगड़ा शैली के विषय में आप क्या जानते हैं?
  49. प्रश्न- बहसोली शैली के इतिहास पर प्रकाश डालिए।
  50. प्रश्न- बहसोली शैली के लघु चित्रों के विषय में आप क्या जानते हैं?
  51. प्रश्न- बसोहली चित्रकला पर अपने विचार प्रकट कीजिए।
  52. प्रश्न- बहसोली शैली की चित्रगत विशेषताएँ लिखिए।
  53. प्रश्न- कांगड़ा शैली की विषय-वस्तु किस प्रकार कीं थीं?
  54. प्रश्न- गढ़वाल चित्रकला पर निबंधात्मक लेख लिखते हुए, इसकी विशेषताएँ बताइए।
  55. प्रश्न- गढ़वाल शैली की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि की व्याख्या कीजिए ।
  56. प्रश्न- गढ़वाली चित्रकला शैली का विषय विन्यास क्या था ? तथा इसके प्रमुख चित्रकार कौन थे?
  57. प्रश्न- गढ़वाल शैली का उदय किस प्रकार हुआ ?
  58. प्रश्न- गढ़वाल शैली की विशेषताएँ लिखिये।
  59. प्रश्न- तंजावुर के मन्दिरों की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालिए।
  60. प्रश्न- तंजापुर पेंटिंग का परिचय दीजिए।
  61. प्रश्न- तंजावुर पेंटिंग की शैली किस प्रकार की थी?
  62. प्रश्न- तंजावुर कलाकारों का परिचय दीजिए तथा इस शैली पर किसका प्रभाव पड़ा?
  63. प्रश्न- तंजावुर पेंटिंग कहाँ से संबंधित है?
  64. प्रश्न- आधुनिक समय में तंजावुर पेंटिंग का क्या स्वरूप है?
  65. प्रश्न- लघु चित्रकला की तंजावुर शैली पर एक लेख लिखिए।

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book